Kumaoni Holi In Uttarakhand 2024: ऐसे खेली जाती है कत्यूर समेत पूरे कुमाऊं में होली

Kumaoni Holi In Uttarakhand: जैसे ही फाल्गुन का महीना आता है वैसे ही देश के कोने-कोने में होली के पर्व को लेकर जश्न की पूरी तैयारी होने लगती है। आइए आज हम आपको इस चैनल के माध्यम से उत्तराखंड की कुमाऊनी होली की विशेषताएं के बारे में बताते हैं।

चलिए हम जानते हैं की उत्तराखंड की कुमाऊनी होली कैसे लोग खेलते हैं। उत्तराखंड के लुभावने परिदृश्यों के बीच अपनी परंपराओ और विविधता के लिए जाना जाता है। कुमाऊनी होली अपनी विशेषताओं के कारण जाना जाता है। होली एक रंगीन त्यौहार है, जिसे लोग बड़े ही धूमधाम से इस पर्व को मानते हैं। कुमाऊनी होली इस क्षेत्र का अनूठा और रंगीन त्यौहार है। कुमाऊनी होली का सार इसके संगीत मय उत्सव में छिपा है। जिसके तीन रूप हैं बैठक की होली खड़ी होली और महिला होली।

कुमाऊनी होली उतराखण्ड-Kumaoni Holi In Uttarakhand 2024

कुमाऊनी क्षेत्र में अलग-अलग तरह से होली खेली जाती है। जिसमें बैठकी होली, खड़ी होली और महिला होली। आइए इन तीनों प्रकार की होली के बारे में जानते हैं।

बैठकी होली-Kumaoni Holi In Uttarakhand

बैठकी होली यानी बैठने वाली होली, इस उत्सव का यह खेलने का सबसे पुराना उत्सव माना जाता है, जिसमें लोग एक साथ बैठकर होली का आनंद उठाते हैं। बैठकी होली में संगीत सभाएं होती हैं, जिसमें लोग एक सभा के रूप में बैठकर अलग-अलग रंगों की धुन गाते और संगीत बाज साज करते हैं।

बैठकी होली

खड़ी होली-Kumaoni Holi In Uttarakhand

खड़ी होली बैठकी होली से थोड़ा अलग है। इसमें लोग खड़े होकर संगीत गायन, नाच गाना करते हैं। खड़ी होली में सभी लोग सामूहिक रूप से नृत्य करते हैं एवं सभी लोगों के घर नाच गाना करते हुए जाते हैं। इस तरीके के होली में सभी लोग संगीत वाद्य यंत्र के साथ नृत्य करते हुए सबके घर बारी-बारी से जाते हैं एवं नृत्य करते हैं।

खड़ी होली

महिला होली केवल उन महिलाओं के लिए होती हैं जो भाग लगाने में भाग लेती हैं। भाग लगान एक तरह का होली के पर्व का पुराने रीति रिवाज से चला आ रहा एक प्रकार का सामूहिक गायन होता है, जिसमें सभी महिलाएं एक साथ सभा में बैठकर गायन करती हैं। इस होली के पर्व में खाद्य पदार्थ के रूप में भांग की चटनी और गुजिया जैसे खाद्य पदार्थ इस त्यौहार को और भी चार चांद लगा देते हैं।

महिला होली

आपके शहर में होली कैसे मनाई जाती है। हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। धन्यवाद!

Leave a Comment