Your Life Problems 2024: जीवन में समस्याएं क्यों आती हैं? समस्याओं से कैसे निपटें? New Tips!  

Your Life Problems: किसी महापुरुष ने कहा है कि जिंदगी है तो समस्याएं Your Life Problems भी हैं, लेकिन समस्याओं को हम किस रूप में देखते हैं यह ज्यादा महत्वपूर्ण होता है | अधिकतर लोग इस सोच में रहते हैं कि उनकी जिंदगी में समस्याएं Your Life Problems ही समस्याएं हैं | उनकी जिंदगी में चारों तरफ दुख की दीवारें खड़ी है | जिस कारण उनकी ज़िन्दगी मौत से भी बत्तर हो गयी है | वह उनके बोझ की ही शिकायत करते रहते हैं |

परिवार में और मित्रों के बीच इसी बात का रोना रोते हैं कि उनकी समस्याएं कितनी बड़ी और दुखदाई हैं | चलिए हम समस्याओं से कैसे निजात पाएं इस लेख में उन प्वाइंटों को देखते हैं |

Your Life Problems

समस्याओं पर आपकी नजर-Your Life Problems

किसी भी व्यक्ति के जीवन में समस्याएं (Your Life Problems) विभिन्न प्रकार की हो सकती हैं, परंतु हम उन समस्याओं को किस हद तक सह सकते हैं यह बहुत महत्वपूर्ण है | हम सभी के जीवन में कोई भी समस्या हो, वह समस्या धीरे-धीरे हमारा मन उन समस्याओं एक बड़ी दुःख में ले जाता है | एक समस्या खत्म होने के बाद हमारा मन दूसरी समस्या ढूंढने लगता है | समस्या ना हो तो खालीपन सा लगता है | बिना समस्या के जिंदगी का स्वाद बिगड़ने सा लगता है | ऐसा हम में से कई लोगों के साथ अक्सर होता है |

समस्याओं पर आपकी नजर

ठंड का मौसम है, पंखे की जरूरत नहीं है, फिर भी पंखे को लेकर हमारा मन हमेशा चिंतित रहता है | कि पिछली गर्मी में चलतेचलते रुक गया था | जाड़े में उसे ठीक कराने के लिए मैकेनिक ढूंढ रहे हैं | हम अपने साथ समस्याओं की एक पोटली लेकर चलते हैं | गर्दन में तकलीफ थी, डॉक्टर को दिखाया, ठीक हो गई | उसके बाद पैर की किसी समस्या को लेकर उलझे हुए हैं | समस्यां सिर्फ हमारे निजी जिंदगी तक ही नहीं रहती | बल्कि यह समस्यां दोस्तों और रिश्तेदारों तक पहुंचने लगती है | और आपस में बातचीत का एकमात्र विषय समस्या हो जाती है |

जीवन में समस्याओं से सामना होना तो एक सामान्य बात है | परन्तु उन समस्याओं को आप किस नजरिये से देखते हैं | आपको यह समझना होगा कि हम समस्याओं को हल करने की तरफ देख रहे हैं या उनसे हिम्मत हार रहे हैं | अक्सर घर या दफ्तर में हम समस्या को शिकायत के साथ देखते हैं, उसे हल करने की नजरिया के साथ नहीं |

यह एक घेरा है जिसमें हमें हल की तरफ देखना चाहिए और शिकायत को घेर की परिधि पर होना चाहिए | मगर ज्यादातर यह होता यह है कि समस्या का हल करने की इच्छा परिधि (यानि घेरे के चारो तरफ) पर रहती है और केंद्र में शिकायत रहती है | फिर समस्याएं हमें घेर लेती हैं और चैन छीन लेती हैं |

समस्याओं से निजात कैसे पाएं

हम समस्या का सामना डर, चिंता और आशंका के साथ करते हैं और उसे बड़ा बना देते हैं | कई बार हम समस्याएं खुद जोड़ते हैं, यह हमारे व्यक्तित्व का कमजोर हिस्सा होता है | जिंदगी में समस्याएं हल करने के लिए साहस की जरूरत होता है | हमें वह साहस चाहिए समस्या खुद खत्म हो जाएगी |

Leave a Comment