10 Successful Habits Your Life: अपनी दिनचर्या में अपनाएँ ये 10 आदतें, जीवनभर रहेंगे स्वस्थ और खुश!

10 Successful Habits Your Life: आज के भाग दौड़ भरी जिंदगी में हर व्यक्ति चाहता है कि वह स्वस्थ एवं खुश रह रहकर अपने परिवार और दोस्तों के साथ जिंदगी का आनंद ले सके। सफल, स्वस्थ और खुश रहने के लिए कुछ लोग एक्सरसाइज करते हैं, तो कोई योगा करता है | परंतु इसके बाद भी वे दुखी और अपनी जिंदगी से ना खुश रहते हैं | इसके पीछे उनकी कुछ बुरी आदतें।

सुबह जल्दी उठें

आज के समय हम लोगों की दिनचर्या इस तरह हो गयी है कि, हम लोग रात में देर तक जागते हैं, देर रात जागने के कारण सुबह जल्दी नहीं उठ पाते हैं | यदि आपको जीवन में स्वस्थ एवं प्रसन्न रहना है तो, प्रातः काल सूर्योदय से पहले जग जाएँ। ऐसा आप 7 दिन तक लगातार करें, उसके बाद आपको ख़ुशी का अनुभव होगा |

नियमित एक्सरसाइज करें

प्रातः काल जल्दी उठकर शरीर को स्वस्थ रखने के लिए सुबह 3 से 4 किलोमीटर टहलें | उसके बाद 15 से 20 मिनट तक एक्सरसाइज करें | जो शरीर को स्वस्थ रखने के लिए बेहद जरूरी है। और यह दिनचर्या नियमित रूप से रोजाना अपने जीवन में लागु करें। संभव हो तो, संध्या के समय भी 15 से 20 मिनट अपने शरीर को स्वस्थ रखने के लिए एक्सरसाइज करें। इससे आप लंबे समय तक स्वस्थ रहेंगे।

डॉक्टर का कहना है कि है कि, स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिक का विकास होता है | ठीक उसी प्रकार साफ सफाई वाले घर एवं स्थान में स्वस्थ व्यक्ति निवास करते हैं | इसका तात्पर्य यह है कि आप जहां भी रहते हैं। उस स्थान को साफ-सुथरा रखें। आप जहां रहते हैं, आप जहां सोते हैं, और आप जहां बैठते हैं उन सभी जगह को साफ-सुथरा रखें | जैसे अपने बेडरूम को हवादार बनाएं, जिसमें 2 से 3 खिड़कियां लगी हो।

अपने बिस्तर के सभी वस्तुओं, जैसे- चद्दर, तकिया और विस्तर को तीन से चार दिन में धूलते रहना चाहिए एवं पर्दों को बदलते रहना चाहिए। ठंड के मौसम में बिस्तर को धोना संभव न हो तो बिस्तर को हर रोज धूप में डालना चाहिए | जिससे बिस्तर के कीटाणु नष्ट हो जाए।

डॉक्टर का कहना है कि बहुत से लोग ऐसे होते हैं जो छोटी-छोटी बातों को लेकर बेहद टेंशन (तनाव) और डिप्रेशन में आ जाते हैं | जिस कारण उनके शरीर के हारमोंस शिथिल हो जाते हैं | जिन कारणों से उन लोगों को भूख नहीं लगती है, और शरीर कमजोर हो जाती है | शरीर कमजोर होने के वजह से वे लोग जल्दी-जल्दी बीमार पड़ने लगते हैं । इसलिए डॉक्टर का कहना है कि छोटी-छोटी बातों को लेकर अपने दिमाग को तनाव में ना डालें, खुश रहें | और संभव हो तो तनाव में आने के बाद अपनी बातें एवं भावनाओं को अपने खास दोस्तों के साथ शेयर करें |

कहा जाता है कि ऐसी भावनाओं को शेयर करने के बाद मन हल्का होता है, एवं दुख कम होता है। डॉक्टर के मुताबिक हर व्यक्ति को वर्ष में एक बार अपने शरीर का चिकित्सा जांच अवश्य करवाना चाहिए। जिससे होता है कि यदि हमारे शरीर में कोई भी रोग या विकार उत्पन्न होने की शुरुआत होती है तो, उस रोग का पूर्ण विकास होने के पहले ही उस रोग को डॉक्टर द्वारा खत्म कर दिया जाता है | जिससे वह रोग बड़े स्वरूप में नहीं बदल पता | और आप लंबे समय तक स्वस्थ रहते है।

डाइट में शामिल करें हरी सब्जियां

अपने लंच और डिनर के खाने में ज्यादा से ज्यादा हरी सब्जियों का इस्तेमाल करें | जैसे सलाद, पालक, गोभी, मटर, मेथी आदि हरी सब्जी, दही, दूध, दलिया और साबूत अनाज का भी अपने खाने में इस्तेमाल करें। लंच या डिनर में दूध को जरूर शामिल करें | कहा जाता है कि, दूध एक पूर्ण आहार है | जिससे आपकी हड्डियों को कैल्शियम प्रदान होती है।

खाना पकाने एवं पीने के पानी का टीडीएस जरूर से जांच करवाएं और सही टीडीएस के पानी का ही इस्तेमाल करें।

यदि आप अपने शरीर को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो मार्केट में बेची जाने वाले जंकफूड, सॉफ्ट ड्रिंक, स्पाइसी मिल और आर्टिफिशियल जूस का सेवन ना करें। स्वयं अपने हाथों से भोजन बनाएं एवं खाने के तेल के रूप में सोयाबीन, सनफ्लावर, जैतून और मक्के के तेल का इस्तेमाल ही करें।

खाने से पहले हाथ को अवश्य धोएं | डॉक्टर की रिपोर्ट के अनुसार हाथ धोने की समय निर्धारित की गई है। ऐसा कई बार होता है कि खाना बहुत ही पौष्टिक होता है, परंतु हाथ न धोने के कारण उस खाने में हमारे हाथ के द्वारा गंदगी चली जाती है | जिस कारण हम बीमार हो जाते हैं। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए जब भी खाना खाएं, हैंड वॉश से अपने हाथ को अवश्य धोयें |

डॉक्टर के अनुसार खाना सही समय पर खाना चाहिए | जिससे हमारी शरीर सही ढंग से काम करे। डॉक्टर के मुताबिक खाना तभी खाना चाहिए जब भूख लगी हो, अन्यथा खाना न खाएं। यदि भूख नहीं लगी है और फिर भी आपने खाना खा लिया तो, इससे अपच की समस्याएं उत्पन्न होने लगती है | पाचन ठीक प्रकार से नहीं हो पता है। खाना खाने के तुरंत बाद पानी नहीं पीना चाहिए, खाना खाने के 1 घंटे बाद ही पानी पीना चाहिए |

रात में हल्का खाना खाना चाहिए और 8:00 से 9:00 बजे के बीच में खाना खा लेना चाहिए। सबसे अहम बात रात में खाने के तुरंत बाद न सोए। खाना खाने के एक से डेढ़ घंटे के बाद ही सोना चाहिए। इससे शरीर की पाचन क्रिया सही से काम करती है और आप स्वस्थ रहेंगे।

घर के आस पास पेड़ पौधें लगायें

जिस जगह पर आप रहते हैं उस जगह पर कुछ ऐसे पेड़ पौधे लगाए, जो पेड़ हमेशा ऑक्सीजन देते हैं। हम सभी को यह पता है कि मनुष्य ऑक्सीजन के बिना जीवित नहीं रह सकता | ऑक्सीजन मनुष्य के लिए कितना महत्व रखता है। अपने घर के आसपास ऐसे पेड़ लगाए जो ऑक्सीजन देते हों | इससे आप प्रदूषित हवा को अपने घर के आसपास से दूर रख सकते हैं। जिससे आप लंबे समय तक स्वस्थ रह सकते हैं।

हंसना एक ऐसी एक्सरसाइज है, जिससे हमारे शरीर के हार्ट और दिमाग स्वस्थ रहते हैं | डॉक्टर कहते हैं कि, हर व्यक्ति को 24 घंटे में 30 मिनट तक जरूर हंसना चाहिए इससे हमारा ब्लड सरकुलेशन ठीक तरह से काम करता है, एवं मस्तिष्क में डोपामिन हार्मोन भी एक्टिव होते हैं जिससे आप लंबे समय तक स्वस्थ एवं प्रसन्न रहते हैं।

स्वस्थ शरीर के लिए योगा

योगा एक ऐसी क्रिया है, जिसे कर आप अपने शरीर के हर पार्ट को स्वस्थ रख सकते हैं। ऐसे व्यक्तियों के लिए योगा बेहतर माना जाता है, जो व्यक्ति दौड़ने और एक्सरसाइज करने में असमर्थ हैं। ऐसे व्यक्तियों के लिए योगा महत्वपूर्ण हो जाता है। योगा करने से हमारे शरीर के हर अंग क्रियाशील हो जाते हैं | जिससे हमारे आयु बढ़ जाती है और लंबे समय तक हम स्वस्थ रहते हैं। योगा करने के बाद स्वत: ही हमारे मन को प्रसन्नता प्राप्त होती है।

Leave a Comment