IND vs NZ, World Cup 2023 के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के साथ भिड़ेगा भारत, सेमीफाईनल में भारत के वानखेड़े स्टेडियम में डरावने आकड़ें

IND vs NZ, World Cup 2023 के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के साथ भिड़ेगा भारत

World Cup 2023 के सेमीफाइनल IND vs NZ के बीच होने वाला है | यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 15 नवंबर, बुधवार को खेला जायेगा | भारत चाहेगी कि, भारत और न्यूजीलैंड बीच होने वाला सेमीफाइनल मुकाबला भारत जीते | परन्तु सेमीफाइनल खेलने वाली दोनों ही टीम काफी मजबूत स्थिति में है | सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को को हराना आसन कार्य नहीं होगा |

भारतीय समय अनुसार यह मुकाबला वानखेड़े स्टेडियम में दोपहर 2 बजे से शुरू होगा | 2023 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टेबल टॉप पर है |

IND vs NZ,

भारत ने World Cup 2023 में 9 मैच खेले है, और सभी मैचो में भारतीय टीम जीत हांसिल की है | भारतीय टीम ने रोहित शर्मा के कप्तानी में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया | 

IND vs NZ, सेमीफाइनल World Cup 2023 

वर्ल्ड कप 2023 सेमीफाइनल का यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच आयोजित है | IND vs NZ, के पिछले मैच में इण्डिया ने न्यूज़ीलैंड को 4 विकेट से मात दी थी | न्यूज़ीलैंड की टीम 5 मैच जीत कर सेमीफाइनल में अपनी  जगह बनाई है |

इस वर्ल्ड कप में दोनों ही टीम मजबूत स्थिति में हैं | हालाँकि वर्ल्ड कप का इतिहास है की मेजबान टीम का प्रदर्शन अच्छा रहा है | वानखेड़े स्टेडियम की पिच बल्लेबाजी के लिए बेहतरीन है, वैसे तो इस पिच पर गेंदबाजो का भी दबदबा इस वर्ल्ड कप में देखने को मिला | लेकिन एक्स्पर्ट के माने तो यह पिच बल्लेबाजी के लिए सहायता प्रदान करती है | मैच के दौरान बारिस भी हो सकती है | मौसम विभाग के जानकारी के अनुसार मैच पर बारिस का खतरा है |

India

न्यूज़ीलैंड की टीम वानखेड़े स्टेडियम में 2-3 दिन पहले ही पहुच गयी है | इससे ये प्रतीत होता है की न्यूज़ीलैंड की टीम को IND vs NZ, के मैच लिए अभ्यास हेतु जादा समय मिला, वही इंडिया टीम कल वानखेड़े स्टेडियम पहुची जिससे भारत को अभ्यास के लिए कम समय मिला | हालाँकि ये जादा मायने नहीं रखता |

सेमीफाइनल में भारत के वानखेड़े स्टेडियम में डरावने आकड़ें

वानखेड़े स्टेडियम में भारत सेमीफाइनल के अधिकतर मैचो में हार का सामना किया है | निचे कुछ आकड़ें हैं |

  • 1987 में सेमीफाइनल के मैच में वेस्टइंडीज ने भारत को हराया था |
  • 1989 में नेहरु कप, सेमीफाइनल का मैच हुआ था, जिसमे भारत को हार का सामना करना पड़ा था |
  • 2016 t20 का सेमीफाइनल मैच हुआ, जिसमे टीम इंडिया को हार मिली थी |
  • लेकिन 2011 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में धोनी के कप्तानी में टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर फाइनल में जगह बनायीं थी | वही प्रदर्शन IND vs NZ, के मैच में दिखाना होगा |

इस तरह देखा जाय तो  पुराने रिकार्ड के लिहाज से वानखेड़े स्टेडियम भारत के लिए डरावने आकड़ें प्रस्तुत करता है | इसलिए यह सेमीफाइनल जीतना आसान नहीं होगा | क्यूंकि न्यूज़ीलैंड टीम भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है | भारत के खिलाड़ी भी अच्छे फॉर्म है यह मुकाबाला टक्कर का होगा |

 इस फार्मूले से जीतेगी इंडिया 

World Cup 2023 में भारतीय खिलाडियों ने शानदार प्रदर्शन किया है | कप्तान रोहित शर्मा ने World Cup 2023 शानदार प्रदर्शन करते हुए 503 रन बनाये हैं | किंग कोहली का भी World Cup 2023 में शानदार प्रदर्शन रहा | उन्होंने अब तक 9 मैच खेलकर 2023 वर्ल्ड कप में 594 रन बना लिए हैं | यदि कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली का इस मैच में अच्छा प्रदर्शन रहा, तो भारत का यह सेमीफाइनल जीतने के चांसेज जादा होंगे |

India Vs Newzealand

भारतीय ओपनर शुभमन गिल को शतकीय पारी खेलनी होगी जिससे की निचे के प्लेयर को थोडा खुलकर खेलने को मौका मिले | विराट कोहली या शुभमन गिल दोनों प्लेयर में से किसी एक को शतकीय पारी खेलनी होगी | क्यूंकि वानखेड़े स्टेडियम की पिच बैटिंग पिच मानी जाती है | लोकेश राहुल और श्रेयश अय्यर को दिखाना होगा दम, ये दोनों प्लयेर 50 -50  रन बना देते हैं तो इण्डिया को जीतने के चांसेज जादा होगें |

साथ ही इंडिया के गेंदबाजो को दिखाना होगा दम ख़म | जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी को मैच में न्यूज़ीलैंड के ओपनर को आउट करना होगा | बीच के ओवेरो में स्पिनरों को को दिखाना होगा दम | तब इण्डिया को जीतने के चांसेज जादा होंगे |

इसे भी पढ़ें Happy Children’s Day Images in 2023, Pt Nehru As first PM of India

Chhath Puja 2023, कब से शुरू होगा छठ महापर्व, छठ पूजा में भूलकर भी न करें ये सभी गलतियां, जानें क्या है सही मुहूर्त ? 

Ind vs Ned, वर्ल्ड कप 2023 में दिवाली के दिन टीम इंडिया ने नीदरलैंड्स को रौंदा, वर्ल्ड कप का नया रिकार्ड पहली बार टॉप-5 बल्लेबाजों ने बनाये अर्धशतक

3 thoughts on “IND vs NZ, World Cup 2023 के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के साथ भिड़ेगा भारत, सेमीफाईनल में भारत के वानखेड़े स्टेडियम में डरावने आकड़ें”

Leave a Comment