Mumbai Indians Team Ipl 2024: आगामी आने वाले आईपीएल 2024 की नीलामी हो चुकी है, जिसमें सभी टीमों ने पैसे खर्च कर खिलाड़ियों को अपने टीम में शामिल किया । इंडियन प्रीमियर लीग आईपीएल 2024 के लिए मुंबई इंडियंस टीम ने कुल 8 नए खिलाड़ियों को अपने टीम में शामिल किया है | मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2024 के लिए अपने खिलाड़ियों पर कुल 82.50 करोड़ रुपए खर्च किये, इसमें रिटेन और ट्रेड दोनों शामिल है | आईपीएल 2024 की नीलामी से भारतीय फैंस Mumbai Indians Team Ipl 2024 को लेकर काफी नाराज दिखें हैं |
आपको बता दें कि पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने कप्तान रोहित शर्मा को हटाकर, गुजरात टाइटंस टीम के पिछले साल के रहे कप्तान ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को अपने टीम में नए कप्तान के रूप में शामिल किया है | जिस कारण मुंबई इंडियंस के फैन्स मुंबई इंडियंस पर नाराजगी व्यक्त किये।
मुंबई इंडियंस में नए प्लेयर शामिल
आगामी आईपीएल लीग के लिए मुंबई इंडियंस ने अपने खिलाड़ियों पर 82.25 करोड रुपए खर्च कर दिए | जिसके बाद मुंबई इंडियंस के पर्स में केवल 1.05 करोड रुपए शेष बचे हुए हैं | मुंबई इंडियंस ने वन डे वर्ल्ड कप 2023 में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले दो खिलाड़ियों पर बोली लगाकर खरीद लिया, तत्पश्चात अपने टीम में दोनों खिलाडियों को जगह दी | जिसमें दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज गेराल्ड कोएट्जी हैं जो की दाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं | इन्होंने एकदिवसीय वर्ल्ड कप 2023 में केवल 8 मैचो में 20 विकेट अपने नाम किए थे | मुंबई इंडियंस ने गेराल्ड कोएट्जी को 5 करोड़ में खरीदा | वर्ल्ड कप में इनका बेहतरीन परफॉर्मेंस को देखकर मुंबई इंडियंस ने अपने टीम में खरीद कर शामिल किया | श्रीलंका के तेज गेंदबाज दिलशान मदुशंका को मुंबई इंडियंस ने अपने टीम में शामिल किया है | दिलशान मदुशंका श्रीलंका के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं | इन्होंने एक एकदिवसीय क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में 9 मैचो में 21 विकेट लेकर वर्ल्ड कप 2023 के बेस्ट गेंदबाजी के नाम में तीसरे स्थान पर रहे | दिलशान मदुशंका को 4.6 करोड़ में खरीद कर अपनी टीम में शामिल किया | इसके साथ ही मुंबई इंडियंस टीम ने श्रीलंका के तेज गेंदबाज नुवान तुषारा 4.8 करोड़ देकर खरीदा | इस युवा गेंदबाज का गेंदबाजी शैली लसिथ मलिंगा के समान है |
ऑलराउंडर मोहम्मद नबी मुंबई में
मुंबई इंडियंस टीम ने अफगानिस्तान बेहतरीन एवं अनुभवी ऑलराउंडर मोहम्मद नबी को नीता अम्बानी की टीम मुंबई इंडियंस ने 1.5 करोड़ रुपए देकर मोहम्मद नबी को खरीदा। जिनका बेस प्राइस 1.50 करोड़ रुपए माना जाता है | आपको बता दें कि इस आईपीएल में बहुत से ऐसे खिलाड़ी है जिनके बेस प्राइस बहुत ही कम है, परंतु उन्हे नीलामी में अधिक बोली लगाकर ढेर सारे पैसे खर्च करने पड़े। उसमे से एक मोहम्मद नबी भी है |
मुंबई इंडियंस ने खरीदे 8 नए प्लेयर
साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज गेराल्ड कोएट्जी को 5 करोड़ रुपये देकर आईपीएल 2024 आगामी क्रिकेट के लिए खरीदा गया, श्रीलंका के तेज गेंदबाज दिलशान मदुशंका को 4.6 करोड़ रुपये देकर मुंबई इंडियंस ने अपने टीम में शामिल किया, श्रीलंका के तेज गेंदबाज नुवान तुषारा को 4.80 करोड़ रुपये में खरीद कर टीम में शामिल किया, अफगानिस्तान के ऑलराउंडर मोहम्मद नबी को 1.50 करोड़ रुपये में खरीदा गया जो कि इनका बेस प्राइस माना जाता है, श्रेयस गोपाल को 20 लाख रुपये में खरीद कर टीम में शामिल किया गया, शिवालिक शर्मा को 20 लाख रुपये देकर टीम में जगह दी गई, अंशुल कंबोज को 20 लाख रुपये में खरीद कर टीम में जगह दी गई, और नमन धीर को 20 लाख रुपये में बोली लगाकर टीम में जगह दी गई | इस तरह इन सारे प्लेयर को मुंबई इंडियंस ने अपने टीम में शामिल किया |
Mumbai Indians Team Ipl 2024, रिटेन प्लेयर
पूर्व गुजरात टाइटन के कप्तान हार्दिक पांड्या (कप्तान/ट्रेडेड), सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, 220 के मशहूर खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव, विकेट कीपर एवं सलामी बल्लेबाज ईशान किशन, तिलक वर्मा, टिम डेविड, विष्णु विनोद, अर्जुन तेंदुलकर, शम्स मुलानी, नेहल वढेरा, तेज गेदबाज जसप्रीत बुमराह, कुमार कार्तिकेय, पीयूष चावला, आकाश मधवाल, जेसन बेहरेनडॉर्फ, और रोमारियो शेफर्ड को Mumbai Indians Team Ipl 2024 द्वारा रिटेन किया गया |
मुंबई इंडियंस प्लेयर श्रेड़ी
- Mumbai Indians Team Ipl 2024 में सलामी बल्लेबाज के रूप में रोहित शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर) खेलते हुए नजर आएंगे |
- मुंबई इंडियंस टीम में मध्य क्रम मैं सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, देवाल्ड ब्रेविस, टिम डेविड, नेहल वढेरा, और विष्णु विनोद (विकेटकीपर)। मुंबई इंडियंस टीम में खेलते नजर आएंगे |
- मुंबई इंडियंस टीम में ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (कप्तान), रोमारियो शेफर्ड, मोहम्मद नबी, शम्स मुलानी, शिवालिक शर्मा, अंशुल कंबोज, और नमन धीर जैसे खिलाड़ी नजर आएंगे |
- आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस टीम में तेज गेंदबाज के रूप में जसप्रीत बुमराह, जेसन बेहरेनडोर्फ, अर्जुन तेंदुलकर, आकाश मधवाल, गेराल्ड कोएट्जी, दिलशान मदुशंका, और नुवान तुषारा खेलते हुए नजर आएंगे |
- मुंबई इंडियंस टीम में स्पिनर के रूप में पीयूष चावला, कुमार कार्तिकेय, और श्रेयस गोपाल खेलते हुए नजर आएंगे |