up police vacancy 2023, जारी हुआ 60,000 से ज्यादा उत्तर प्रदेश पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती का नोटिफिकेशन, देखें डिटेल्स 

up police vacancy 2023 Recruitment Notification: उत्तर प्रदेश सरकार ने एक बार फिर उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग की बड़ी vacancy लेकर आयी | उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल Recruitment 2023 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है | जिसके कारण युवाओं में  खुशी की लहर उठ गई है | उत्तर प्रदेश सरकार ने 60,000 से ज्यादा उत्तर प्रदेश पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड यूपीपीआरबी द्वारा यूपी पुलिस में कांस्टेबल के पदों पर खाली पदों को भरने के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है, अब जल्द ही पुलिस विभाग की कांस्टेबल के रिक्त स्थानों की पूर्ति कर ली जाएगी। up police vacancy 2023 Recruitment का आवेदन उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ऑफिशल वेबसाइट https://uppolice.gov.in/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

up police vacancy 2023

उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल के इस वैकेंसी में UPPRPB द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार 60244 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार एवं योग्य उम्मीदवार यूपी पुलिस का ऑफिशियल वेबसाइट https://uppolice.gov.in/ पर 27 दिसंबर 2023 से आवेदन कर सकेंगे। यूपीपीआरबी सूचना के अनुसार परीक्षा से पहले भर्ती में छोटे-मोटे बदलाव किए जा जा सकते हैं। इस वैकेंसी में महिलाएं एवं पुरुष दोनों लिए जाएंगे। आइये जानते हैं कि इस वैकेंसी में कितने पद आरक्षित और कितने पद अनारक्षित हैं |

up police vacancy 2023 में पद 

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा दिनांक 23 दिसंबर 2023 को सूचना जारी किया गया। जिसमें उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग की कांस्टेबल की 60244 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो गयी है | इस भर्ती के लिए आवेदन 27 दिसंबर से शुरू होंगे | इस भर्ती के पद नियमानुसार निचे दर्शाया गया है |

  • कुल पद :- 60244
  1. अनारक्षित  :- 24102 पद
  2. ईडब्ल्यूएस :- 6024 पद
  3. अन्य पिछड़ा वर्ग :- 16264 पद
  4. अनुसूचित जाति :- 12650 पद
  5. अनुसूचित जनजाति :-1204 पद

आवेदन शुल्क

उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल रिक्वायरमेंट के आवेदन के लिए आवेदन शुल्क ₹400 रखा गया है। आवेदन की प्रक्रिया 27 दिसंबर 2023 से शुरू की जाएगी तथा दिनांक 16 जनवरी 2024 तक यह प्रक्रिया चलेगी | हालांकि आवेदन शुल्क और एप्लीकेशन फॉर्म के लिए उम्मीदवारों को 18 जनवरी 2024 तक का समय और दिया जाएगा।

आवेदन शुल्क

सिलेबस और परीक्षा पैटर्न

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के मुताबिक उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल का परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रकार का एवं ऑफलाइन कराया जायेगा | यह परीक्षा 300 अंकों की कराई जाएगी जिसमें सभी उम्मीदवार को 2 घंटे का समय दिया जाएगा।

सिलेबस और परीक्षा पैटर्न

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के अनुसार उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल के लिखित परीक्षा मे चार विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे। जिसमें सामान्य अध्यन, सामान्य हिंदी, संख्यातमक एवं मानसिक योग्यता तथा मानसिक अभिरुचि बुद्धि लब्धि एवं तार्किक क्षमता शामिल रहेगा। इस परीक्षा में कुल 150 प्रश्न पूछे जाएंगे | जिसमें सभी प्रत्येक प्रश्नों के दो अंक दिए जाएंगे। उम्मीदवार द्वारा गलत उत्तर देने पर एक प्रश्न के ऋणात्मक अंक (-0.5) अंक दिए जाएंगे। यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा ओमर आधारित परीक्षा प्रणाली के अनुसार निर्धारित किया गया है जिसमें सभी प्रश्नों के चार-चार विकल्प दिए जाएंगे। अभ्यर्थी को चारों विकल्प में से एक सही उत्तर का चयन करना होगा। आप सभी को पता होगा कि ऑफलाइन एग्जाम में ओएमआर शीट में दो या तीन प्रति मिलती हैं | जिसमें एक प्रति अभ्यर्थी को दी जाती है, जिससे वह (आंसर की) का मिलान कर सके। इस परीक्षा में भी ओएमआर शीट में तीन प्रतियाँ होगी जिसमें तीसरी प्रति अभ्यर्थी को दी जाएगी।

उत्तर प्रदेश कांस्टेबल वेतन

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के द्वारा 60244 पदों पर सीधी भर्ती प्रक्रिया शुरू होने जा रही है | जिसमें सभी उम्मीदवारों को यह जिज्ञासा होगी कि, उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल की सैलरी कितनी होती है | आइये आपको उत्तर प्रदेश पुलिस की वेतन संबंधी जानकारी देते हैं । उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही यानी कांस्टेबल का भर्ती पे बैंड 5200-20200, ग्रेड पे 2000 और नए वेतनमान में वेतन मैट्रिक्स 21700 के तहत दी जाएगी।

इन शहरों में होगा फिजिकल टेस्ट

फिजिकल टेस्ट

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा यह जानकारी दी गई है की 60244 पदों पर भर्ती प्रक्रिया जल्द ही शुरू की जाएगी | जिसका आवेदन की तारीख 27 दिसंबर 2023 निर्धारित किया गया है। भर्ती बोर्ड ने फिजिकल कंपनियों को नियम से भी अवगत कराते हुए सूचना दे दी है। जिसमें यह जानकारी प्राप्त हुई की, इस भर्ती की लिखित परीक्षा होने के पश्चात फिजिकल टेस्ट इन शहरों में कराया जायेगा | जिसमें

  • प्रयागराज
  • आगरा
  • बरेली
  • गोरखपुर
  • कानपुर
  • लखनऊ
  • मेरठ
  •  वाराणसी

जैसे शहरों में कराया जाएगा। उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल की परीक्षा कराने वाली एजेंसियों से 16 अक्टूबर तक एक्सप्रेशन आफ इंटरेस्ट भर्ती बोर्ड के द्वारा मांगा गया है।

इसे भी पढ़ें – Jee Mains 2024 : जेईई मेंस का आवेदन कैसे करे ,एग्जाम की अंतिम तिथि कब तक जारी है रहेगा

BPSC Result 2023: बिहार की बेटी रागिनी की स्टोरी, माँ आगनबाड़ी सेविका, बेटी ने पहले ही प्रयास में पाई सफलता

Indian Constitution Day Images, constitution day 26 नवम्बर को ही क्यों मानते हैं? जानिए संविधान दिवस का पूरा इतिहास

Leave a Comment