Actor Vijayakanth Death: विजयकांत के निधन पर शोक में डूबी साउथ फिल्म इंडस्ट्री, एक्टर Jr NTR से लेकर कई बड़े एक्टर दुखी

Actor Vijayakanth Death: 28 दिसंबर गुरुवार सुबह के समय, बेहद फेमस एक्टर एवं पॉलिटिशियन विजयकांत का निधन हो गया। उनके निधन से मनो साउथ इंडस्ट्रीज में शोक की लहर उठ रही हो। सिनेमा जगत के फेमस एक्टर विजयकांत इस दुनिया में अब नहीं रहे | इस फेमस एक्टर एवं राजनितिक की गुरुवार सुबह के समय मृत्यु हो गई। विजयकांत की उम्र 71 साल हो चुकी थी, वे काफी बूढ़े हो गए थे | जिन्होंने अपनी अंतिम सांस चेन्नई में ली। विजयकांत फिल्म इंडस्ट्रीज से लेकर पॉलिटिक्स तक उनकी काफी पापुलैरिटी थी | उन्हें लोग सिनेमा जगत के अच्छे कलाकार के रूप में भी पसंद करते थे एवं पॉलिटिक्स में भी उन्हें जनता काफी पसंद करती थी।   Actor Vijayakanth Death

जानकारी के मुताबिक उनकी पार्टी ने बताया कि विजयकांत पिछले कुछ दिनों से अस्पताल में थे। उनका कोरोना पॉजिटिव टेस्ट हुआ था, जिस कारण वे वेंटीलेटर सपोर्टर पर थे। हालाँकि डॉक्टर का कहना था कि, कोरोना के लक्षण उनके शरीर में नहीं दिखाई दे रहे थे, उनके शरीर में निमोनिया के लक्षण दिखाई दे रहे थे। उनको चेन्नई के अस्पताल में एडमिट कराया गया था। अस्पताल में ही उन्होंने गुरुवार के दिन 28 दिसंबर को अपनी अंतिम सांस ली।

फेमस एक्टर और पॉलिटिशियन विजयकांत के निधन के बाद सिनेमा जगत के उनके फैंस को एवं पॉलिटिक्स में उनके पार्टी के सदस्यों को काफी सदमा लगा है। उनके निधन के बाद उनके पार्टी के कार्यकर्ता एवं फिल्म जगत के उनके फैंस उनके निधन पर काफी दुख व्यक्त किये।

Actor Vijayakanth Death पर कमल हसन ने दुख व्यक्त किया

KAMAL HASAN WITH VIJAYKANT

कमल हसन ने विजयकांत के निधन पर अपने ट्विटर अकाउंट यानी वर्तमान समय में एक्स अकाउंट पर फेमस एक्टर एवं पॉलिटिशियन Actor Vijayakanth Death पर दुख व्यक्त करते हुए एक नोट लिखकर शेयर किया है। उस पोस्ट में कमल हसन ने लिखा है कि, मेरे प्रिय भाई नेशनल एसोसिएशन ऑफ इंडिया फिल्म जगत के अध्यक्ष एवं तमिल सिनेमा जगत के प्रतिष्ठित अभिनेता और कैप्टन विजयकांत के रूप में, एवं सभी के पसंदीदा एक्टर विजयकांत के निधन की खबर बहुत ही कष्टदायक है। विजयकांत हर एक कार्य में अपने मानवता को अपनाकर एवं संसार के अनेक प्रकार के कार्यों को एक सुदृढ़ संकल्प लेकर करते थे | उनके जीवन में राजनीतिक एक अलौकिक आत्मविश्वास पैदा किया था | उन्होंने अपने जीवन काल में अनेक गरीबों को बहुमूल्य सहायता प्रदान किया। बिना किसी डर के बहादुरी उनकी एक फेमस प्रकार की पहचान थी | सिनेमा जगत के राजनीतिक क्रांतिकारी एक्टर विजयकांत हमेशा हमारी यादों में रहेंगे।

जूनियर एनटीआर ने विजयकांत के निधन पर दुख प्रकट किया

Jr NTR SAD

जूनियर एनटीआर Actor Vijayakanth Death पर ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने उसे पोस्ट में लिखा कि, मुझे विजयकांत गारू के निधन के बारे में जान कर बहुत ही कष्ट हुआ | उन्होंने कहा कि विजयकांत सिनेमा जगत के और राजनीति दोनों में एक सच्चे व्यक्ति के रूप में फिट थे | परंतु ईश्वर की मर्ज़ी  को कौन जनता है | मैं ईश्वर से कामना करता हूं कि उनकी आत्मा को शाश्वत शांति मिले मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हमेशा रहेंगी |

चियान विक्रम ने विजयकांत के निधन पर दुख प्रकट किया

पोन्नियन सेलेवेन एक्टर चियान विक्रम ने ट्विटर यानि एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया | जिसमें लिखा था कि फिल्म जगत के फेमस एक्टर Actor Vijayakanth Death के बारे में जानकर बहुत ही दुख हुआ। उन्होंने विजयकांत को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि हम आपको हमेशा याद करेंगे कैप्टन।

विजयकांत, एक्टर एवं राजनीति दोनों में फिट थे

आपको बता दें कि विजयकांत राजनीति में आने से पहले अपनी करियर की शुरुआत फिल्म जगत से की थी | इनकी कई सुपरहिट फिल्में हैं जैसे- त्यागम तमीज और राज जैसे कई सुपरहिट फिल्में में इन्होंने काम किया है | इन्होंने अपने करियर में 154 फिल्मों से अधिक फिल्मों में काम किया है।

Vijayakanth

विजयकांत ने फिल्मी कैरियर कैरियर छोड़ राजनीति में कदम रखा | उन्होंने सितंबर 2005 में राजनीतिक पार्टी डीएमडीके की स्थापना की | उन्होंने 1 साल बाद 2006 में विधानसभा चुनाव में कदम रखा और एक सीट अपने खाते में जीत कर हांसिल किया। साल 2011 के चुनाव में पार्टी एआईएडीएमके के साथ गठबंधन किया और विपक्ष के नेता बन गए।

इसे भी पढ़ें Vivek Bindra wife: मोटिवेशनल स्पीकर विवेक बिंद्रा पर शादी के कुछ घंटों बाद ही पत्नी को पीटने का आरोप

Junior Mehmood, कैंसर से लड़ रहे जूनियर महमूद से मिलने, बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार जितेंद्र और सचिन पिलगांवकर अस्पताल पहुचें

Napoleon of India, Napoleon movie 2023 review, फिल्म देखने से पहले जान लें, कैसी है 2023 की ‘नेपोलियन’ मूवी?

 

Leave a Comment